स्थानीय दीक्षा इंटरनेशनल स्कूल में गांधी एवं शास्त्री जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई

स्थानीय दीक्षा इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास एवं श्रद्धाभाव के साथ विद्यालय प्रबंधक-निदेशिका नीमा खान के सानिध्य में मनाई गई। स्थानीय प्रधानाचार्य राहुल जैन एवं मोहम्मद ताहिर की अध्यक्षता में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना से किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन, व्यक्तित्व एवं देश के प्रति उनके योगदान पर आधारित जीवनियां, कविताएं एवं प्रेरणादायी स्लोगन प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों के माध्यम से दोनों महान विभूतियों के आदर्शों—सत्य, अहिंसा, सादगी एवं देशभक्ति—के संदेश को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।

विद्यालय प्रधानाचार्य राहुल जैन ने गांधीजी एवं शास्त्रीजी के आदर्शों को आत्मसात करने तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया।कार्यक्रम के दौरान स्थानीय प्रधानाचार्य मोहम्मद ताहिर द्वारा विद्यार्थियों को शपथ ग्रहण करवाई गई। उन्होंने विद्यार्थियों को सत्य, स्वच्छता, अनुशासन, अहिंसा एवं राष्ट्रहित के प्रति सदैव समर्पित रहने का संकल्प दिलाया। विद्यालय अध्यापिका स्वप्ना शर्मा द्वारा गांधीजी के जीवन एवं विचारों से संबंधित ऑडियो सुनाया गया तथा संबंधित प्रश्न पूछे गए, जिससे विद्यार्थियों को उनके जीवन और कार्यों को समझने का अवसर मिला।