मनोविज्ञान विभाग द्वारा अनुसंधानात्मक एवं शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन

कपासन एवं स्थानीय रविंद्रनाथ टैगोर पी.जी. महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग द्वारा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। आर.एन.टी. पी.जी. महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एस.एन.ए. जाफरी के अनुसार, मनोविज्ञान विभाग के 45 छात्र-छात्राओं ने चंदेरिया स्थित श्री सांवलिया बहुउद्देशीय दिव्यांग आवासीय विद्यालय का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक डॉ. वसीम खान एवं दीक्षा सोसायटी की सचिव नीमा खान ने विद्यार्थियों के वाहन को हरी झंडी दिखाकर महाविद्यालय से रवाना किया।