बास्केटबॉल प्रतियोगिता का समापन

मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर की अंतरमहाविद्यालयी बास्केटबॉल (पुरुष) प्रतियोगिता-2026 का समापन समारोह अपराह्न 1 बजे रवीन्द्रनाथ टैगोर पी.जी. महाविद्यालय, कपासन में हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि कपासन उपखंड अधिकारी राजेश सुवालका ने प्रतियोगिता के समापन की घोषणा करते हुए कहा कि खिलाड़ियों को खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए तथा अपने लिए खेलना चाहिए। वर्तमान समय में खेलों में रोजगार की अनेक संभावनाएं छिपी हुई हैं। समापन समारोह की अध्यक्षता दीक्षा क्रिएशन्स सोसायटी के अध्यक्ष एवं आर.एन.टी. ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के चेयरमैन डॉ. वसीम खान ने की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने सभी विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने सभी विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वविद्यालय की टीम को जीतकर लाने का मनोबल बढ़ाया। विशिष्ट अतिथि एवं विश्वविद्यालय के ऑब्जर्वर डॉ. सुनील खटीक ने विजेता टीम को बधाई दी।