स्थानीय रवीन्द्रनाथ टैगोर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा एनएसएस के स्थापना दिवस पर संगोष्ठी एवं श्रमदान का आयोजन महाविद्यालय के उपाचार्य डॉ. ओ. पी. सुखवाल की अध्यक्षता में किया गया।
एनएसएस प्रभारी हीरालाल अहीर ने बताया कि एनएसएस स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों द्वारा श्रमदान करने के पश्चात संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय उपाचार्य डॉ. सुखवाल ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि “राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता है एनएसएस।” सर्वांगीण चारित्रिक विकास में एनएसएस के विद्यार्थियों के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नागरिक एवं समाजसेवी के. सी. शर्मा ने स्वयंसेवकों को स्वअनुशासन, स्वच्छता, रक्तदान आदि के लिए प्रेरित किया।


