आर.एन.टी. महाविद्यालय में गांधी एवं शास्त्री जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एस.एन. जाफरी ने की, जबकि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजसमंद के पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी एवं अकादमिक निदेशक श्री शिवनारायण शर्मा थे।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में कृषि डीन प्रो. एल.के. दशोरा, प्राचार्य प्रशिक्षण डॉ. निशा अग्रवाल तथा डॉ. रामसिंह चुंडावत उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि शिवनारायण शर्मा ने महात्मा गांधी के जीवन दर्शन पर विशेष प्रकाश डालते हुए अहिंसा, सत्याग्रह तथा आधुनिक समय में गांधी दर्शन की उपयोगिता पर अपने विचार व्यक्त किए। विशिष्ट अतिथि डॉ. रामसिंह चुंडावत ने वर्तमान परिप्रेक्ष्य में गांधी दर्शन की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर व्याख्याता अरमान शेख ने भी गांधी जी एवं शास्त्री जी के व्यक्तित्व और विचारों के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त किए। महाविद्यालय के अनेक छात्र-छात्राओं ने भाषण एवं कविता के माध्यम से गांधी जी तथा शास्त्री जी के व्यक्तित्व और आदर्शों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।एनएसएस प्रभारी एच.एल. अहीर ने बताया कि इस अवसर पर निबंध, पोस्टर आदि विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया।कार्यक्रम का सफल संचालन दिलशाद बेगम ने किया।


