80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आर.एन.टी. महाविद्यालय एवं दीक्षा इंटरनेशनल स्कूल परिवार द्वारा हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में तिरंगा फहराया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एस. एन. ए. जाफरी ने बताया कि 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आर.एन.टी. ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, कपासन में महाविद्यालय प्रबंध निदेशिका नीमा खान एवं सीजेन खान की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के पूर्व कुलगुरु प्रो. उमाशंकर शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं कपासन नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री अशोक चंडालिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जियाना खान, कृषि कॉलेज प्राचार्य प्रो. एल. के. दशोरा, बी.एड. प्राचार्य डॉ. निशा अग्रवाल, अकादमिक निदेशक शिवनारायण शर्मा, एडमिन निदेशक कृष्णा चाष्टा, प्रो. एस. एल. मूंदड़ा, स्कूल प्रधानाचार्य राहुल जैन एवं मोहम्मद ताहिर सहित महाविद्यालय एवं विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। पूरे परिसर में राष्ट्रभक्ति और उत्साह का वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं प्रगति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। स्वतंत्रता दिवस समारोह ने विद्यार्थियों में देशप्रेम, राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना को और अधिक मजबूत किया।


