दीक्षा इंटरनेशनल स्कूल एवं आर.एन.टी. कॉलेज, कपासन के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को प्रातः 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक उदयपुर सौर वेधशाला एवं पी.आर.एल. (भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला), अहमदाबाद द्वारा अंतरिक्ष पखवाड़े के अंतर्गत अंतरिक्ष अनुसंधान प्रदर्शनी एवं वार्ता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में राजकीय एवं निजी विद्यालयों तथा महाविद्यालयों के लगभग 900 विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति उत्साह एवं रुचि दिखाई।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एस. एन. ए. जाफरी ने बताया कि उदयपुर सौर वेधशाला एवं पी.आर.एल. (भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला), अहमदाबाद के नेतृत्व में आए 20 वैज्ञानिकों ने विभिन्न चार्ट एवं मॉडलों का प्रदर्शन कर विद्यार्थियों को अंतरिक्ष अनुसंधान एवं वैज्ञानिक गतिविधियों से अवगत कराया।
प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि एवं जिज्ञासा उत्पन्न करना था। वैज्ञानिकों ने विद्यार्थियों को अंतरिक्ष, सौर विज्ञान एवं अनुसंधान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं तथा उनके प्रश्नों के उत्तर दिए।


