आर.एन.टी. कॉलेज, कपासन के प्राचार्य प्रो. एस.एन.ए. जाफरी ने बताया कि महाविद्यालय के पीजीडीसीए छात्र धीरज चौधरी का भारतीय वुशु टीम (टीम इंडिया) में चयन हुआ है। इस उपलब्धि से महाविद्यालय एवं कपासन क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
खेल अधीक्षक राकेश जीनगर के अनुसार धीरज चौधरी (पिता – धर्मेन्द्र चौधरी) ने 13 से 17 फरवरी तक देहरादून, उत्तराखण्ड में आयोजित राष्ट्रीय चयन ट्रायल्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बीएसएफ एवं यूपी पुलिस के खिलाड़ियों को पराजित कर टीम इंडिया में स्थान बनाया। अब वे वर्ष 2026 में मॉस्को (रूस) में आयोजित होने वाली वुशु चैम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस उपलब्धि पर आर.एन.टी. ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, कपासन के प्रबंध निदेशक डॉ. वसीम खान, निदेशिका नीमा खान, अकादमिक निदेशक शिवनारायण शर्मा, कृषि डीन प्रो. एल.के. दशोरा, बी.एड. प्राचार्य डॉ. निशा अग्रवाल, निदेशिका कृष्णा चौधरी, डॉ. रामसिंह चुंडावत, कम्प्यूटर विभागाध्यक्ष दीपक नलवाया एवं समस्त स्टाफ ने धीरज चौधरी को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।


