आर.एन.टी. के 100 विद्यार्थियों को मिले नोकिया कम्पनी की तरफ से लेपटाॅप

कपासन 5 मई 2025, कम्प्यूटर विज्ञान विभागाध्यक्ष दीपक जैन ने बताया कि आर. एन. टी. काॅलेज, कपासन के बीसीए के विद्यार्थियों को एक नामचीन कम्पनी नोकिया में वेतन युक्त इन्टरशिप हेतु 100 विद्यार्थियों का चयन कर लेपटाॅप प्रदान किए गये। यह इन्टरशिप वेर्टेक्स प्राइवेट लिमिटेड जयपुर के माध्यम से कराई जा रही है। कम्पनी ने अपने प्रोजेक्ट को विस्तार से समझाते हुए बीसीए के विद्यार्थियों को प्रषिक्षण दिया गया। तत्पष्चात प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर प्रवीण टांक, सहआचार्य आर.एन. विजयवर्गीय एवं निखिल गर्ग के मार्गदर्शन में इन्टरशिप कार्य प्रारम्भ किया गया। इस इन्टरशिप से विद्यार्थियों में इन्टरनेशनल स्किल डवलपमेंट का विकास होगा। जिससे भविष्य में उक्त विद्यार्थी अपने केरियर की शुरूआत अच्छी कम्पनियों से कर सकेंगे।