विश्व पृथ्वी दिवस पर विभिन्न आयोजन

कपासन 22 अप्रेल 2025 ‘‘पृथ्वी और पर्यावरण से प्रेम कीजिए, वो आपके लिए सम्पन्नता के द्वार खोल देगी।’’ ऐसे विचार आर.एन.टी. काॅलेज कपासन की प्रबन्ध निदेषिका एवं संस्था सचिव नीमा खान ने भूगोल विभाग एवं एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में विष्व पृथ्वी दिवस पर आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये। सचिव खान ने जीव एवं वन की सुरक्षा की शपथ दिलाते हुए सभी विद्यार्थियों को पर्यावरणीय चक्र से अवगत कराया।
संगोष्ठी के मुख्य वक्ता अकादमिक निदेषक षिवनारायण शर्मा ने पृथ्वी के बिगडते असंतुलन को ग्लोब के द्वारा समझाते हुए कहा कि ग्लोबल वार्मिंग का मुख्य कारण मानव की असामाजिक उपभोगवृत्ति है। जिससे प्रकृति का अविवेकपूर्ण उपभोग हुआ है। परिणामतः प्रकृति विनाष के नये नये आयाम ढूंढने लगी है। संगोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. एस.एन.ए. जाफरी ने पर्यावरण में बढते हुए प्रदूषण के कारणों पर प्रकाष डालते हुए कहा कि जब तक मनुष्य प्राकृतिक विनाषकारी वस्तु प्लास्टिक के प्रयोग को बन्द नहीं करेगा तब तक प्रदूषण का घटना असंभव है। कार्यक्रम प्रभारी अंकिता कुमारी ने ग्लोबल वार्मिंग के कारण एवं निवारण पर विचार व्यक्त करते हुए सभी विद्यार्थियों को जीवन में एक वृक्ष लगाने की शपथ दिलाई तथा पर्यावरण में बढते कार्बन तथा नागरिकों की भूमिका पर प्रकाष डाला। साथ ही वैषाख एवं ज्येष्ठ माह में पक्षियों के लिए पानी एवं दाने की व्यवस्था, पषुओं के लिए पानी एवं छाया तथा राहगीरों के लिए ठंडे जल की व्यवस्था कर सेवाकार्य करने की शपथ दिलाई।