8 जून 2026। आर.एन.टी. एग्रीकल्चर कॉलेज, कपासन में कृषि संकाय के अंतिम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अनीस मोहम्मद ने बताया कि एग्रोस्टार (AgroStar), पुणे द्वारा कृषि संकाय के अंतिम सेमेस्टर एवं पूर्व विद्यार्थियों के लिए कैंपस साक्षात्कार आयोजित किए गए।
साक्षात्कार प्रक्रिया के विभिन्न चरणों के पश्चात कुल 13 विद्यार्थियों का कृषि सलाहकार अधिकारी (Agriculture Advisory Officer) पद पर चयन हुआ। चयनित विद्यार्थियों को ₹3 लाख वार्षिक पैकेज पर नियुक्ति प्रदान की गई।
साक्षात्कार प्रक्रिया का संचालन गांधीनगर (गुजरात) शाखा की हेड श्रीमती प्रकृति बेन फलदू, ध्रुवी शाह एवं विशाल सिंह चौहान के नेतृत्व में किया गया। अभ्यर्थियों का मूल्यांकन विभिन्न तकनीकी एवं व्यक्तिगत साक्षात्कार चरणों के माध्यम से किया गया।


