16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में महाविद्यालय में आयोजित हुए विविध कार्यक्रम

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान सरकार के आदेशानुसार एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी, एसडीएम कपासन के मार्गदर्शन में आर.एन.टी. कॉलेज, कपासन में 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर “माय इंडिया, माय वोट” थीम के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एस.एन.ए. जाफरी ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत नोडल अधिकारी एवं उपाचार्य डॉ. ओ.पी. सुखवाल के संयोजन में प्रातः 11 बजे विशाल शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अकादमिक निदेशक श्री शिवनारायण शर्मा, एडमिन निदेशक श्री कृष्णा चावड़ा, सभी प्राचार्यगण, विभागाध्यक्ष एवं प्राध्यापकगण उपस्थित रहे। शपथ कार्यक्रम में लगभग 700 विद्यार्थियों ने भाग लेकर लोकतांत्रिक जिम्मेदारियों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

मतदाता जागरूकता के उद्देश्य से महाविद्यालय में पोस्टर, स्लोगन एवं निबंध प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। जागरूक मतदाता विषय पर आयोजित स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रसिधी सुखवाल, द्वितीय स्थान चारूल प्रजापत एवं तृतीय स्थान मेहरूनिशा ने प्राप्त किया।