मोहनलाल सुखाड़िया अंतरमहाविद्यालयी वॉलीबॉल (महिला) प्रतियोगिता 2025 का समापन

कपासन, 11 नवम्बर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर की अंतरमहाविद्यालयी वॉलीबॉल (महिला) प्रतियोगिता 2025 का समापन समारोह रवीन्द्रनाथ टैगोर पी.जी. कॉलेज के खेल मैदान में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि चित्तौड़गढ़-प्रभारी जिला कलक्टर आलोक रंजन ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने का संदेश दिया तथा SVEEP कार्यक्रम और मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 की जानकारी दी।

समारोह की अध्यक्षता RNT ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के चेयरमैन डॉ. वसीम खान ने की। उन्होंने विजेता एवं उपविजेता सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

फाइनल मुकाबले में आर्ट्स कॉलेज, उदयपुर ने RNT PG कॉलेज, कपासन को हराकर ट्रॉफी जीती। RNT की टीम उपविजेता रही।
बेस्ट प्लेयर का पुरस्कार चेता खोईवाल (आर्ट्स कॉलेज, उदयपुर) को मिला।

दो दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान सेमीफाइनल में RNT कॉलेज ने VBRI कॉलेज उदयपुर को हराया। तृतीय स्थान सुयश कॉलेज, राशमी ने प्राप्त किया।

समारोह में SDM कपासन राजेश सुहालका, विश्वविद्यालय से आए ऑब्जर्वर डॉ. नीरू श्रीमाली, डॉ. सीमा गुर्जर, प्राचार्य प्रो. एस.एन.ए. जाफरी, तथा विभिन्न महाविद्यालयों के टीम मैनेजर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मोनिका जैन ने किया।