4 अगस्त 2025
आर.एन.टी. महाविद्यालय, टिकमगढ़ के विज्ञान संकाय के तत्वावधान में भौतिकी के क्षेत्र में “मौसम, वायु गुणवत्ता और जलवायु परिवर्तन का अध्ययन” विषय पर ऑनलाइन व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। इस व्याख्यानमाला की अध्यक्षता महाविद्यालय प्रबंध समिति के निदेशक डॉ. ओमप्रकाश खन्ना ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे:
वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रो. गूर्जरूण सिंह, जो भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला (PRL), अहमदाबाद से सम्बद्ध हैं।
व्याख्यानमाला का परिचय और सभी का स्वागत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एस.एन.ए. ठाकुर द्वारा किया गया।
इस व्याख्यानमाला में मुख्य वक्ता प्रो. गूर्जरूण सिंह ने जलवायु और मौसम में अंतर करते हुए कहा कि जलवायु का मौसम के साथ गहरा संबंध होता है। सूर्य से आने वाली किरणें वायुमंडल में जलवायु की विविधता को प्रभावित करती हैं। जलवायु में हो रहे परिवर्तनों से अवगत कराते हुए भारत सरकार द्वारा बनाए गए Daphne App और M-Climate App से अवगत कराया गया।
साथ ही, IMD (भारतीय मौसम विभाग) में विद्यार्थियों की करियर संभावनाओं की जानकारी भी दी गई।
प्रो. गूर्जरूण ने आर.एन.टी. कॉलेज में किए जा रहे मौसम और जलवायु से जुड़े उत्कृष्ट अनुसंधान कार्यों के महत्व को रेखांकित किया।


