कपासन 10 जून 2025 ऑपरेशन सिंदूर के बाद आर.एन.टी. महाविद्यालय के 3 एनसीसी केडटस का अग्निवीर में चयन होने, कपासन क्षेत्र का नाम रोशन करने एवं प्रथम बार महाविद्यालय आने पर संस्था परिवार ने अग्निवीरों एवं उनके अभिभावकों का भव्य स्वागत किया।
एनसीसी ए.एन.ओ. ले. डाॅ. निषा अग्रवाल ने बताया कि एनसीसी के सी प्रमाण पत्र प्राप्त राजूलाल जाट, पवन माली एवं राजमल अहीर का अग्निवीर में चयन होने व भारतीय जवानों की बहादुरी ऑपरेशन सिंदूर के तहत भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।


