लगातार तीसरी बार आर.एन.टी. को मिली एमएलएसयू की दोहरी जनरल चैंपियनशिप

आर.एन.टी. महाविद्यालय को खेल दिवस पर मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के सी.पी. जोशी सभागार में आयोजित समारोह में लगातार तीसरी बार जनरल चैंपियनशिप से नवाजा गया। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. एस. एन. ए. जाफरी ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित जनरल चैंपियनशिप मेल में द्वितीय स्थान एवं जनरल चैंपियनशिप वूमेन में तृतीय स्थान प्राप्त करते हुए ₹52,000/- का चेक, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न महाविद्यालय प्रबंध निदेशक डॉ. वसीम खान एवं खेल अधीक्षक राकेश जी नगर को मुख्य अतिथि द्रोणाचार्य अवार्डी सागरमल धायल, महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. मदन सिंह राठौड़ एवं मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. कैलाश डागा, स्पोर्ट्स बोर्ड अध्यक्ष प्रो. दिग्विजय भटनागर, स्पोर्ट्स बोर्ड सचिव डॉ. हेमराज सिंह चौधरी, समन्वयक विश्वविद्यालय योग केन्द्र डॉ. दीपेन्द्र सिंह चौहान एवं डॉ. भीमराज पटेल द्वारा प्रदान किया गया।