आर.एन.टी. आयुर्वेद नर्सिंग ट्रेनिंग सेंटर, कपासन में प्रथम आरोग्य दीक्षारंभ समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उदयपुर स्थित मदन मोहन मालवीय राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अशोक शर्मा रहे।
अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में कोटा स्थित राजकीय आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा एकीकृत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नित्यानंद शर्मा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भीलवाड़ा से आए आरोग्य भारती, चित्तौड़गढ़ प्रांत के प्रांत सचिव वैद्यराज डॉ. कैलाश चंद्र सोमानी, संस्था सचिव निमा खान, डॉ. अनुपमा चतुर्वेदी, डॉ. अनुराग शर्मा, डॉ. शिव कुमार शर्मा, डॉ. हरि सिंह मीणा तथा आरोग्य भारती, चित्तौड़गढ़ प्रांत के प्रांत सह सचिव वैद्य कैलाश चंद्र शर्मा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्रबंध निदेशक डॉ. वसीम खान ने की।


