डॉ. अरविंद भटनागर स्मृति व्याख्यानमाला में की शिरकत

सोलर ओब्जर्वेटरी उदयपुर के सेमीनार हाॅल में वैज्ञानिक डाॅ. अरविन्द भटनागर स्मृति में व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया।
महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. एस.एन.ए. जाफरी ने बताया कि डाॅ. अरविन्द भटनागर स्मृति व्याख्यान में मुख्य वक्ता केम्ब्रीज यूनिवर्सिटी यूके की सोलर वैज्ञानिक प्रो. हेलन मेसन ने ’’रीचिंग फोर द सन’’ विषय पर व्याख्यान दिया। उक्त व्याख्यान में आर.एन.टी. काॅलेज कपासन भौतिक विज्ञान के 25 विद्यार्थियों एवं व्याख्याता सरोज बारेगामा व अपूर्व दषोरा ने भाग लिया। व्याख्यानमाला में पीआरएल अहमदाबाद के वैज्ञानिक, बी.एन. यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर एवं विद्यार्थीगण उपस्थित थे।