कपासन, 26 नवम्बर। आरएनटी कॉलेज में संविधान दिवस समारोह बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय प्रबंध निदेशक डॉ. वसीम खान एवं संस्था सचिव नीमा खान के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि अकादमिक निदेशक शिवनारायण शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि भारत आज “पूर्व का चमत्कार” इसलिए बन पाया है क्योंकि संविधान ने राष्ट्र को स्थिरता, लोकतांत्रिक आधार और विकास की स्पष्ट दिशा प्रदान की है।
छात्र-छात्राओं अर्पित, रतनी कुमावत, यशोदा शर्मा, ममता, जोया और जेनी ने पंचायत परमेश्वर, सुगना (लैंगिक भेदभाव) और दुख का अधिकार जैसे प्रभावशाली नाटकों का मंचन किया, जिन्होंने सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों को जीवंत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. एस.एन.ए. जाफरी के स्वागत भाषण से हुआ। बी.एड. प्राचार्य डॉ. निषा अग्रवाल, एडमिन डायरेक्टर कृतिका चारोटा, निदेशक प्रवेश डॉ. रामसिंह चुण्डावत, तथा दीक्षा इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य राहुल जैन ने संविधान एवं भारतीय लोकतंत्र पर अपने विचार व्यक्त किए।
सहायक प्राध्यापक अरमान शेख ने 26/11 हमले सहित विभिन्न आतंकी घटनाओं में शहीद हुए सुरक्षा बलों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन खुशाली बामनिया और ख्वाहिश जैन ने किया, तथा धन्यवाद ज्ञापन श्याम सुंदर भाटी द्वारा किया गया।


