आरएनटी कॉलेज में एनीमेशन व विज़ुअल इफेक्ट्स कार्यशाला संपन्न

कपासन, 20 नवम्बर। आर.एन.टी. पी.जी. कॉलेज, कपासन के कंप्यूटर साइंस विभाग द्वारा एरीना एनीमेशन उदयपुर के सहयोग से दो दिवसीय एनीमेशन एवं विज़ुअल इफेक्ट्स कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।

कार्यशाला में वाराणसी से आए प्रसिद्ध वीएफएक्स आर्टिस्ट अंकित कुमार सिंह, जो बाहुबली, कल्कि, थामा सहित अनेक बॉलीवुड–हॉलीवुड फिल्मों में कार्य कर चुके हैं, ने फिल्म निर्माण, एनीमेशन एवं वीएफएक्स तकनीकों पर छात्रों को लाइव डेमो सहित विस्तृत प्रशिक्षण दिया। दूसरे दिन विद्यार्थियों ने मॉडलिंग, मोशन ग्राफिक्स एवं एनीमेशन तकनीकों का उपयोग करते हुए स्वयं प्रोजेक्ट तैयार किए।

समापन अवसर पर प्रश्नोत्तरी व स्केचिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को महाविद्यालय द्वारा ट्रॉफी तथा एरीना एनीमेशन द्वारा छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

महाविद्यालय प्रबंध निदेशक डॉ. वसीम खान एवं प्राचार्य प्रो. एस.एन.ए. जाफरी ने रिसोर्स पर्सन अंकित कुमार सिंह व करियर काउंसलर तरुणा छतवानी को सम्मानित किया।