महाविद्यालय में आयोजित हुआ निर्वाचन साक्षरता मेला

जिला निर्वाचन अधिकारी चित्तौड़गढ़ के निर्देशानुसार एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (एसडीएम) कपासन के मार्गदर्शन में आर.एन.टी. कॉलेज, कपासन में निर्वाचन साक्षरता मेले का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ईएलसी क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय शिविर के अंतर्गत आयोजित हुआ। नोडल अधिकारी एवं उपाचार्य डॉ. ओ.पी. सुखवाल ने बताया कि मेले में श्रमदान के साथ विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। “सशक्त प्रजातंत्र के लिए शत-प्रतिशत मतदान आवश्यक है” विषय पर निबंध प्रतियोगिता में जान्हवी नागर प्रथम, यशराज सिंह राव द्वितीय एवं ध्रुवपाल सिंह तृतीय रहे। “मेरा भारत, मेरा वोट” थीम पर पोस्टर प्रतियोगिता में आरती तेली प्रथम, मोक्षा जैन द्वितीय एवं किंजल पुर्बिया तृतीय स्थान पर रहीं। “भारतीय लोकतंत्र के केंद्र में नागरिक तथा सोशल मीडिया एवं चुनाव” विषय पर स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में यशोदा कच्छावा प्रथम, सुमन जाट द्वितीय एवं पिंकी पटेल तृतीय रहीं। वहीं “मतदान 2026 एवं जागरूक मतदाता” विषय पर आयोजित प्रश्नोत्तरी में प्रियांश त्रिपाठी प्रथम, मोहिन हुसैन द्वितीय एवं खुशबू जानवा तृतीय रहे।

निर्णायक मंडल में प्रो. एल.के. दशोरा, प्रो. एस.एल. मूंदड़ा, डॉ. सुरेश राजोरिया सहित अन्य प्राध्यापकगण शामिल रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में आर.आर. नागर, राकेश जीनगर एवं पवन वैष्णव का सहयोग रहा।