जिला निर्वाचन अधिकारी चित्तौड़गढ़ के आदेशानुसार एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (एसडीएम) कपासन के मार्गदर्शन में आर.एन.टी. कॉलेज, कपासन में आयोजित निर्वाचन साक्षरता मेले का समापन रंगोली प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण समारोह के साथ संपन्न हुआ।
नोडल अधिकारी एवं उपाचार्य डॉ. ओ.पी. सुखवाल ने बताया कि प्रातःकालीन सत्र में सहायक आचार्य मेघा चतुर्वेदी के नेतृत्व में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें खुशबू-जान्हवी-यशोदा-सुमन ग्रुप प्रथम, पिंकी-आरोही-दिव्या-कुमकुम ग्रुप द्वितीय तथा कीर्ति-पूर्वांशी-खुशी ग्रुप तृतीय स्थान पर रहे। निर्णायक मंडल में प्रो. एल.के. दशोरा, डॉ. रामसिंह चुंडावत, प्रो. एस.एल. मूंदड़ा, डॉ. सुरेश राजोरिया, मेघा चतुर्वेदी एवं एनएसएस प्रभारी हीरालाल अहीर शामिल रहे।
अपराह्न में पुरस्कार वितरण समारोह अकादमिक निदेशक शिवनारायण शर्मा की अध्यक्षता तथा एडमिन डायरेक्टर एवं पूर्व सीडीईओ कृष्णा चौधरी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। सभी विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का समापन मतदान शपथ एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। समारोह का संचालन डॉ. मोनिका जैन ने किया।


