25 जुलाई 2025, आर.एन.टी. कृषि महाविद्यालय, टिकमगढ़ में बी.एससी. एग्रीकल्चर
अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव (RAWE) एवं कृषि औद्योगिक
जोड़ाव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कॉलेज डीन प्रो. एल.एस.एस. तिवारी ने अपने स्वागत
सम्बोधन में बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विभिन्न जिलों में कृषि
विज्ञान केन्द्रों के माध्यम से किसानों के साथ गाँवों में रहकर कृषि की विभिन्न गतिविधियों से
अवगत कराना है। इस हेतु इन विद्यार्थियों को 45 दिन के लिए किसानों के साथ कार्य करने
का अवसर मिलता है। तत्पश्चात् उन्हें कृषि से संबंधित औद्योगिक इकाइयों में 60 दिन के लिए
भेजा जाता है ताकि कृषि आधारित उद्योगों के बारे में ज्ञान प्राप्त कर सकें।


