एनपीटीईएल एवं स्वयं कोर्स जागरूकता सेमिनार का आयोजन

आर.एन.टी. पी.जी. कॉलेज, कपासन के कंप्यूटर विज्ञान विभाग द्वारा एनपीटीईएल एवं स्वयं कोर्स जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का उद्देश्य विद्यार्थियों व शिक्षकों को ऑनलाइन शिक्षण मंचों एनपीटीईएल एवं स्वयं के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रमाणित कोर्सों से होने वाले लाभों से अवगत कराना था।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. अंगना सेनगुप्ता, प्रोजेक्ट प्रबंधक, एनपीटीईएल एवं प्रोफेसर, आईआईटी कानपुर ने कोर्स चयन, प्रमाणपत्र प्रक्रिया, उपयोगिता तथा व्यावसायिक लाभों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तरीय संस्थानों द्वारा तैयार निःशुल्क ऑनलाइन कोर्सों के माध्यम से अपने कौशल को मजबूत कर सकते हैं।

प्राचार्य डॉ. एस.एन.ए. जाफरी ने ऑनलाइन शिक्षण प्लेटफॉर्म के महत्व पर प्रकाश डाला। अकादमिक निदेशक शिवनारायण शर्मा ने बताया कि ये कोर्स प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं, उच्च शिक्षा और रोजगार में उपयोगी सिद्ध होते हैं।
एनपीटीईएल स्पोक पर्सन प्रतीक बैरागी ने मुख्य वक्ता का स्वागत किया।

कार्यक्रम का संचालन मोइनुद्दीन छिपा ने किया तथा आभार विभागाध्यक्ष दीपक कुमार नलवाया ने व्यक्त किया।

सेमिनार में प्रबंध निदेशक डॉ. वसीम खान, सचिव नीमा खान, सिजेन वसीम खान, संकाय सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।