कपासन 4 जून 2025 आर.एन.टी. एग्रीकल्चर काॅलेज, कपासन में कृषि के अन्तिम सेमेस्टर के छात्रों के लिए केम्पस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। प्लेसमेंट प्रभारी प्रो. एस. एल. मूंदडा ने बताया कि महाराष्ट्र की कृषि क्षेत्र में अग्रणी पोलेन एग्रो मिनरल्स प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी द्वारा कृषि अन्तिम सेमेस्टर के छात्रों के साक्षात्कार लिए गये। प्रो. एस. एल. मूंदडा ने कम्पनी के अधिकारियों का स्वागत किया, तत्पष्चात कम्पनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मदन महादेव देषपाण्डे ने पीपीटी के माध्यम से पोलेन एग्रो मिनरल्स प्राइवेट लिमिटेड के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद कम्पनी के राजस्थान राज्य हेड देवेन्द्र त्रिपाठी के साथ मिलकर छात्रों के साक्षात्कार लिए गये।


